प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र यूँ कहे की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। जिनका कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर आमजन को छलती आई है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में 400रुपए में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए पहुंच चुकी है। जिससे आमजन का बजट डगमगा गया है। एव पेट्रोलियम पदार्थों आदि की कीमतें भी बढ़ती जा रही है जिससे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व रोजगार देने का वादा किया था। परंतु सरकार बनने के बाद रोजगार छीनने का काम किया है। इस दौरान कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर विभिन्न संगठनों से जुड़े सुनील कुमार, पप्पू कुमार, पंकज कुमार, विमलेश कुमार, बबलू कुमार, गोविंद कुमार, रविचंद्र, विकी कुमार, अक्षय कुमार, संजय कुमार, सर्वजीत कुमार, कमला बिष्ट, गंगा देवी, पुष्कर रावत, प्रेम प्रकाश साहू, धर्म सिंह, दीवान, अनिल, विनोद, चंदन, मनीष, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार, दीनानाथ, रामाधार सहित कई दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिनका भुवन कापड़ी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बॉबी राठौर नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, दान सिंह राणा, कल्पना कन्याल, विक्रम बुंगला, नरेंद्र कार्की, नवीन जोशी, राज किशोर सक्सेना, वीरू, पंकज टम्टा, कमान सिंह, मनोज कोहली, कमल, रमेश महर हरीश महल, नासिर खान आदि मौजूद थे।