Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान नशे की बड़ी खेप की बरामद, चार नशा तस्कर गिरफ्तार

admin by admin
January 9, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, रुद्रपुर
एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान नशे की बड़ी खेप की बरामद, चार नशा तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद के एसएसपी ऊधम सिंह नगर की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम , क्षेत्राधिकारी ऑपोरेशन रूद्रपुर के नेतृत्व में एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। रुद्रपुर में चेकिंग अभियान चलाकर एफसीआई गोदाम के पास से एक एक्सयूवी 500 को रोका गया। चेकिंग में बाहरी संदिग्ध पाया गया तो इसकी तलाशी ली गई, जिससे 36 पैकेट में एक कुंतल 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ₹10000000 है। इस मामले में दीपक गाईन पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर , तारक गाईन पुत्र अनंत गाईन निवासी अमृत नगर दिनेशपुर उधम सिंह नगर , राकेश कुमार मंडल पुत्र महेंद्र मंडल निवासी रविंद्र नगर रूद्रपुर, राजेश मंडल पुत्र रंजीत मंडल निवासी बैकुंठपुर नंबर 6 शक्ति फार्म सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह भूरारानी निवासी राजेश साहनी का गांजा बेचते थे। इसके बाद उन्होंने खुद अपना काम शुरू कर दिया। बताया उड़ीसा से वह मलखान गिरी नामक स्थान से कामेश्वर अजमेरा व निरंजन उर्फ निखिल से गाजा खरीद कर लाए थे। यह गांजा उन्हें रुद्रपुर में बेचना था। बताया कि गांजे में दीपक व तारक बराबर के पार्टनर हैं। पुलिस ने एक्सयूवी 500 को सीज कर दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को बताया चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना दिनेशपुर में शराब तस्करी के अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को भी ₹10000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 4 मोबाइल, ₹6000 नगद, पैन कार्ड, डीएल, पहचान पत्र और एटीएम बरामद किए गए हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

Next Post

ऊधम सिंह नगर: सितारगंज के जीएस कान्वेंट में 55 छात्र कोरोना संक्रमित

Next Post
ऊधम सिंह नगर में आठ पुलिस कर्मी सहित मिले 28 कोरोना संक्रमित

ऊधम सिंह नगर: सितारगंज के जीएस कान्वेंट में 55 छात्र कोरोना संक्रमित

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In