Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

चुनाव की रणनीति को तेज धार देने के लिए कल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय रुद्रपुर दौरे पर

admin by admin
November 14, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
चुनाव की रणनीति को तेज धार देने के लिए कल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय रुद्रपुर दौरे पर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान 16 नवंबर को रुद्रपुर में पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही टोली बैठक में भाग लेंगे। माना जा रहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विमर्श करने के साथ ही अब तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रूहेला ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 15-16 नवम्बर को रुद्रपुर में प्रस्तावित दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के दिशा निर्देश में किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा सहयोगी के रूप में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा देने का काम करेगा।

नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रूहेला ने बताया कि चूंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार रुद्रपुर आ रहे हैं इसलिए उनका यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। भण्डारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नड्डा 15 नवंबर को शाम पांच बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में पहुंचेगे। हेलीपैड पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। यहाँ से नड्डा काशीपुर मार्ग स्थित आनंद बैंकट हाॅल जायेंगे। वहां पर जनपद के सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक और प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम रेडिसन होटल में करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लोकतांत्रिक सेनानी सुभाष छाबड़ा से उनके आवास पर भेंट करेंगे। तत्पश्चात 10.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 11 बजे अम्बेडकर मुख्य बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे आशीर्वाद बैंकट हाल में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

हथियारों के बल पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

Next Post

ऊधम सिंह नगर:आईटीआई थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप,आरोपी गिरफ्तार

Next Post
ऊधम सिंह नगर:आईटीआई थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप,आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर:आईटीआई थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप,आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In