Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधमसिंहनगर: स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथलॉजी के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की भी चेतावनी

admin by admin
November 30, 2021
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, किसान, क्राइम, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
ऊधमसिंहनगर: स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथलॉजी के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की भी चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जिला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमित की जानकारी न देना रुद्रपुर की लैब भारी पड़ गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने डॉ लाल पैथलॉजी लैब के रुद्रपुर स्थित तीन कलेक्शन सेंटरों के पंजीकरण तत्काल रूप से रद्द करतें हुए तीनों सेंटरों को नोटिस भेज जबाव मांगा है साथ ही जवाब न देने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।

कोविड काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी लैबों को भी सैंपलिंग और जांच के अधिकार दिये गये थे।। इसी क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में डॉ. लाल पैथ लैब अपने तीन कलेक्शन सेंटरों के जरिये यह काम किया जा रहा था। 27 नवंबर (शनिवार) को लैब के तीनों कलेक्शन सेंटरों में 19 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिये भेजे गए थे। जिसमें से एक किच्छा निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था मगर डॉक्टर लाल पैथलॉजी लैब द्वारा इसकी कोई भी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम, एसीएमओ तथा कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को को नहीं दी गयी थी। लैब ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी जानकारी डाली हुयी थी। मामला तब खुला जब विभागीय अधिकारियों ने निजी लैबों के आंकड़ों का मिलान किया। जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल रूप से डॉक्टर लाल पैथलॉजी की रुद्रपुर स्थित तीनो लैब के कलेक्शन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। साथ ही तीनों लैबों की लॉगइन आईडी निरस्त कर दिए गए है। जिससे कि अग्रिम कार्यवाही तक इसकी जांच नही कर सकेगी। अगर डॉ लाल पैथलॉजी लैब की ओर से एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित युवक को होम आइसोलेट कर दिया है तथा युवक के परिजनों एवं उनके संपर्क में आये लोगों के सेम्पलिंग लिए जाएंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधमसिंहनगर: सितारगंज के नगरपालिका में आग लगने से गोदाम समेत चार दुकानें जली, लाखों के नुकसान का अनुमान

Next Post

ऊधमसिंहनगर भाजपा विधायक चीमा ने इस बार अपनी विधानसभा क्षेत्र से बेटे की दावेदारी की पेश, पूर्व सांसद पासी को बताया दरार डालने वाला नेता

Next Post
ऊधमसिंहनगर भाजपा विधायक चीमा ने इस बार अपनी विधानसभा क्षेत्र से बेटे की दावेदारी की पेश, पूर्व सांसद पासी को बताया दरार डालने वाला नेता

ऊधमसिंहनगर भाजपा विधायक चीमा ने इस बार अपनी विधानसभा क्षेत्र से बेटे की दावेदारी की पेश, पूर्व सांसद पासी को बताया दरार डालने वाला नेता

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In