जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में गोशाला में काम करते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार संगीता (28 वर्ष) पत्नी रितेश निवासी नई सुनहरी किच्छा किशनपुर स्थित गौशाला में दिहाड़ी पर काम करती थी। उसका पति रितेश मूलरूप से खटीमा का रहने वाला है। रविवार को संगीता अपने काम पर गई थी। बताया जा रहा है कि काम करते समय वह बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रितेश भी मौके पर पहुंच गया। संगीता के दो छोटे- छोटे बच्चे है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।