जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर किसानों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। रविवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के आवास पर किसान एकजुट हुए जहां पर इन लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प् अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और किसानों को जीत दिलाई थी। उन्होंने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा लड़ी गई लड़ाईयों में सभी पार्टियों ने उनका समर्थन किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
तपस कुमार विश्वास
संपादक