Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home देश

इंजीनियरिंग से युवाओं का मोह भंग, मैनेजमेंट कोर्सेज की तरफ बढ़ रहा है रुझान

admin by admin
September 21, 2021
in देश, शिक्षा
इंजीनियरिंग से युवाओं का मोह भंग, मैनेजमेंट कोर्सेज की तरफ बढ़ रहा है रुझान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। पिछले 10 वर्षों में देश में इंजीनियरिंग सीटों की संख्या 2021-22 के दौरान सबसे कम रही है। यानि छात्रों का इंजीनियरिंग से मोहभंग हो रहा है। दूसरी तरफ मैनेजमेंट कोर्सेज की तरफ रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के आंकड़े बताते हैं कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अपनी चमक खोते जा रहे हैं। इंजीनियरिंग से हुए मोहभंग ने प्रबंधन की शिक्षा की मांग बढ़ाने का काम किया है। हाल के वर्षों में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में सीटों में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है। AICTE के मुताबिक, 2021-22 के सत्र के लिए देशभर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में कुल 23.6 लाख सीटें उपलब्ध थीं। यह संख्या 2012-13 के बाद सबसे कम है। उस दौरान 26.9 लाख सीटें उपलब्ध थीं। पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा सीटें 2014-15 में थीं। उस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेजों में 31.8 लाख सीटें थीं। 2019-20 के बाद से मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में लगातार वृद्धि दिखी है। 2021-22 में 4.04 लाख सीटें इन कोर्सेज के तहत हैं। पिछले पांच सालों में सबसे अधिक रही हैं।2017-18 से 2020-21 तक के आंकड़े बताते हैं कि प्रबंधन पाठ्यक्रमों की तुलना में पिछले पांच वर्षों में इंजीनियरिंग कॉलेजों में अधिक सीटें खाली बची रही हैं। इस अवधि के दौरान प्रबंधन संस्थानों में रिक्त सीटों का प्रतिशत 34 से 37 के बीच था। जबकि पिछले पांच वर्षों में इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली बची रही सीटों की संख्या 45 से 48 प्रतिशत के बीच है। मणिपाल के निदेशक प्रो. मधु वीरराघवन ने बताया कि इंजीनियरों की बेरोजगारी के कारण रुझान कम होता जा रहा है। इंजीनियरों को ग्रेजुएशन के बाद नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए वे एमबीए की तरफ जा रहे हैं। उनका कहना है कि देश के शिक्षण संस्थानों को अपना पाठ्यक्रम अपग्रेड करने की जरूरत है। बाजार को क्या चाहिए, यह अब समझना होगा। थाडोमल शाहनी सेंटर फॉर मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. अखिल शाहनी के मुताबिक- देश के तमाम इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों ने ऐसे ग्रेजुएट तैयार किए हैं जो रोजगार के लायक नहीं हैं। देशभर में कई कई इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थान खोले गए। लेकिन इनमें से कई नए कॉलेजों में शिक्षा का स्तर बहुत घटिया रहा और बड़ी संख्या में बेरोजगार ग्रेजुएट तैयार हो गए। शाहनी ने कहा कि प्रबंधन की डिग्री के लिए छात्रों की मांग अभी भी मजबूत है और अधिक क्षेत्रीय प्रबंधन कॉलेज उभर रहे हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

जब अमजद खान का हुआ था एक्सीडेंट, अमिताभ बच्चन ने किए थे अस्पताल में पेपर्स पर साइन

Next Post

विश्व नदी दिवसः केरल की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी नदियों का करना होगा संरक्षण

Next Post
विश्व नदी दिवसः केरल की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी नदियों का करना होगा संरक्षण

विश्व नदी दिवसः केरल की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी नदियों का करना होगा संरक्षण

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In