Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

बिग ब्रेकिंगः आपदा प्रभावितों से मिलने चमोली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले-धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा

admin by admin
October 22, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, राजनीति
बिग ब्रेकिंगः आपदा प्रभावितों से मिलने चमोली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले-धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरों पर हैं। आज उन्होंने चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के स्‍वजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। साथ ही भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि धैर्य रखें, सब ठीक हो जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नलगांव में आपदा से मृतक के स्‍वजनों को चार लाख रुपये का चेक भी दिया। सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी संयम बनाए रखें। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह भी मौजूद रहे। विदित हो कि डूंग्री गांव निवासी भरत सिंह नेगी (38 वर्ष) पुत्र स्व गुमान सिंह नेगी और वीरेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र किसन सिंह विगत 19 अक्टूबर की सायं से लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि 19 अक्टूबर को बारिश बंद होने के बाद सायं को दोनों लोग अपने गांव के निकट पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों लोग वहां पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गए और तब से लापता चल रहे है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर सर्च अभियान में लगा रखा है, लेकिन अभी तक दोनों लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

ShareSendTweet
Previous Post

पानी के लिए रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी मैट्रोपॉलिस में हुआ हंगामा, सोसायटी पदाधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक! गंदगी पर भी चढ़ा पारा

Next Post

ब्रेकिंगः आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक! हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की सेवा में जुटने का किया आहवान

Next Post
ब्रेकिंगः आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक! हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की सेवा में जुटने का किया आहवान

ब्रेकिंगः आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक! हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की सेवा में जुटने का किया आहवान

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In