Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

ब्रेकिंगः आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक! हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की सेवा में जुटने का किया आहवान

admin by admin
October 22, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
ब्रेकिंगः आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक! हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की सेवा में जुटने का किया आहवान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा पीढ़ितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कौशिक ने संगठन के पदधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन की इस समय सबसे बड़ी जिम्मेदारी हर पीड़ित के पास पहुँँचकर उसे जरुरत की सामाग्री मुहैया कराने की है। उन्होने कहा कि आपदा को देखते हुए संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक स्थगित किये गये हैं। इस समय राहत और बचाव कार्य ही प्राथमिकताओं में होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को किस तरह से लाभ पहुचाया जा सकता है शीघ्र इस पर निर्णय लिया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार का सहयोग उतराखंड को हर समय मिलता रहा है आपदा के समय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह जी और संगठन के अध्यक्ष जे पी नड्ढा जी लगातार फीड बैक लेते रहे और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। गृहमंत्री अमित शाह आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सरकार ने आपदा से निपटने के लिए प्रबंधन कर दिए थे इस कारण नुक्सान अधिक नहीं हुआ। संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस पहले ही तैनात थी। इसके अलावा एयर फोर्स के प्लेन और सेना के जवान समय पर पहुँँच गये जिससे जन हानि को कम किया जा सका। संगठन की ओर से 18 अक्तूबर को कर्यकर्ताओ को राहत और बचाव कार्यों के लिए अलर्ट कर दिया गया था। बचाव कार्यों में जुटी एजेन्सियो के साथ मिलकर हजारों जिन्दगियां बचायी गई। श्री कौशिक ने कहा कि संगठन स्तर से भी नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है लोगों से भी वार्ता हुई है। शीघ्र ही इस बारे में मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको स्तिथि से अवगत कराया जाएगा जिससे पीड़ितों को राहत मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि मानको के आधार पर पूर्व में ही सरकार तत्काल राहत पहुचाने की घोषणा कर चुकी हैं,लेकिन कार्यकर्ता भी पीड़ितों को तत्काल राहत मिले इसके लिए वह भी अपने स्तर से अधिकरियों से संपर्क और अन्य प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कल नैनीताल में भी आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुचकर पीड़ितों से मिलेंगे। पत्रकार वार्ता से पूर्व श्री कौशिक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संजय नगर खेड़ा का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों का हाल जाना उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जिला अध्यक्ष शिव अरोरा विधायक राजकुमार ठुकाल, मेयर रामपाल सिंह, मण्डी समिति अध्यक्ष के के दास, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, आशीष गुप्ता, शेखर वर्मा भारत भूषण चुग विकास शर्मा विवेक सक्सेना मोनिका गुप्ता उत्तम दत्ता, रविन्द्र बजाज, अजय तिवारी, गजेंद्र बिष्ट राकेश सिंह, ललित बिष्ट भी मौजूद थे।

ShareSendTweet
Previous Post

बिग ब्रेकिंगः आपदा प्रभावितों से मिलने चमोली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले-धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा

Next Post

उत्तराखण्डः बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को केन्द्रीय टीम पहुंची किच्छा, किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post
उत्तराखण्डः बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को केन्द्रीय टीम पहुंची किच्छा, किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखण्डः बारिश से हुए नुकसान के आंकलन को केन्द्रीय टीम पहुंची किच्छा, किया स्थलीय निरीक्षण

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In