Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

बिग ब्रेकिंगः दो और विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चा, भाजपा के साथ खेला होबे के नारे से चुटकी ले रहे लोग! तो क्या जसपुर से कांग्रेस विधायक निभायेंगे दलबदल में बड़ा रोल?

admin by admin
October 12, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
बिग ब्रेकिंगः दो और विधायकों के कांग्रेस में जाने की चर्चा, भाजपा के साथ खेला होबे के नारे से चुटकी ले रहे लोग! तो क्या जसपुर से कांग्रेस विधायक निभायेंगे दलबदल में बड़ा रोल?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव होने को अब कुछ ही माह बचे हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में सियासी उठा-पटक का दौर शुरू हो गया है। वहीं देशभर में चल रहे किसान आंदोलन ने सत्तासीन भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां भी किसान आंदोलन को लेकर सियासत का दौर जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उत्तराखण्ड में भी बंगाल की तरह भाजपा के साथ खेला तो नहीं होगा। विपक्षी खेला होबे का नारा देकर भाजपा को घेरने में जुटे हुए हैं। बता दें कि उत्तराखण्ड की सियासत में तराई को अहम माना जाता है ऐसे में तराई में भी किसानों ने केन्द्र सरकार के किसान कानूनों के खिलाफ हुंकार भरी है। उधर बीते रोज भाजपा के कैबिनेट मंत्री व बाजपुर विधायक यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी ने भी भाजपा की मुश्किलों को और अधिक बढ़ा दिया है। भले ही भाजपाई इसको लेकर अब अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हों लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो आर्य खेमे में कांग्रेस में जाने से भाजपा की मुश्किलें की बढ़ना तय है। बता दें कि नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिला किसान बाहुल्य क्षेत्रों में आते हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि करीब 20 विधानसभा सीटों को किसान आंदोलन प्रभावित कर सकता है। कद्दावर नेता यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद जनपद ऊधम सिंह नगर में इन चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है कि यहां से भाजपा के दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और आने वाले समय में भाजपा को बाय-बाय कह सकते हैं। बता दें कि पिछले साढ़े चार साल के बिगड़े समीकरणों को सुधारने में भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनरात एक किए हुए हैं, लेकिन अपने ही गृह जनपद में हो रहे बिखराव को वह नहीं रोक पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऊधम सिंह नगर जिले से जो दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में होने की बात चल रही है वह जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इन दो विधायकों में से एक को आगामी विधानसभा चुनावों में अपना टिकट कटने का पूरा अंदेशा है और पार्टी को लेकर पिछले काफी लंबे समय से उनके सुर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हांलाकि इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कुल मिलाकर उत्तराखण्ड में भी बंगाल की तरह खेला होबे का नारा जोर-शोर से चल रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट मोड़ पर, 20 से चलेगा घर-घर जनसंपर्क महाअभियान

Next Post

माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका उजाड़ी, हनुमान और रावण आए आमने-सामने

Next Post
माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका उजाड़ी, हनुमान और रावण आए आमने-सामने

माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान, अशोक वाटिका उजाड़ी, हनुमान और रावण आए आमने-सामने

Recent Posts

  • नहीं टूटे दुकानों के ताले तो नाली पर पड़ी लोहे की जाली ले उड़े चोर,पूरी रात गश्त का दावा करने वाली पुलिस को नहीं लगी घटना की भनक
  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In