रुद्रपुर। जिलेभर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों से पांच साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों पर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा विधायकों ने जनता के साथ धोखा किया। हालात यह कि भाजपा विधायकों द्वारा सिर्फ भाषणों में विकास कार्य किए गए। रुद्रपुर में आप युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर एकत्र होकर विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि नजूल नीति को लेकर विधायक ठुकराल पहले से ही जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि अभी हाल ही में आई आपदा में भी सिर्फ और सिर्फ राजनीति हुई। आपदा प्रभावित आर्थिक मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर असगर राजा, कपिल सिन्हा, निशान कुरैशी, राज बहादुर, प्रकाश मेहरा, सौरभ कोली, आशा देवी, माया देवी, हरविदर सिंह खैरा, मुकीम कुरैशी, बीके शर्मा, विनय आदि मौजूद थे। वहीं बाजपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भोना रोड स्थित कैंप कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसी के साथ काशीपुर, सितारगंज, जसपुर समेत जिलेभर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोला और उनसे पांच साल के कार्यों का हिसाब मांगा।
तपस कुमार विश्वास
संपादक