Monday, May 29, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

गैंगस्टर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला

admin by admin
October 9, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, क्राइम, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
गैंगस्टर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गदरपुर के ग्राम कलकत्ती में वांछित गैंगस्टर को छुड़ाने गयी गदरपुर थाना पुलिस और बिजनौर पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर आरोपी को पुलिस हिरासत में छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने बमुश्किल वांछित को गिरफ्तार किया। पकड़े गये वांछित पर गदरपुर बाजपुर थाने के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार करने के साथ ही उसे छुड़ाने की कोशिश करने वाले परिजनों पर भी केस दर्ज किया है। ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र दयाल सिह की उत्तराखण्ड एवं यूपी पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। राजेन्द्र के खिलाफ गदरपुर, बाजपुर काशीपुर थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि बिजनौर और रामपुर जनपद के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। रामपुर के मिलकखानम थाने में उसे गैंगस्टर में भी निरूद्ध किया गया है। वांछित राजेन्द्र उर्फ राजू को पकड़ने के लिए शनिवार शाम उपनिरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व मे गदरपुर थाना पुलिस टीम और थाना बढापुर जनपद बिजनौर की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम कलकत्ती स्थित उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान राजेन्द्र के परिजनों सहित अन्य लोगो ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को पुलिस टीम की हिरासत से छुडाने का प्रयास किया। पुलिस पुलिस की सख्ती के चलते वह कामयाब नहीं हो पाये। पुलिस टीम कड़ी तशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके गदरपुर थाने लाई। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार राजेन्द्र शातिर एवं खतरनाक किस्म का अपराधी है। उसे पुलिस हिरासत से छुड़ने की कोशिश करने पर उसके परिजनों के खिलाफ धारा 147/186/224/225/ 332/353/342/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वांछित को पकड़ने वाली टीम मे उपनिरीक्षक गौरव जोशी के अलावा थाना बड़ापुर बिजनौर के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा बड़ापुर थाने के हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रभात, कांस्टेबल गौरव कुमार, ललित कुमार ,दीपक कुमार , महिला कांस्टेबल मेधा, गदरपुर थाने के कांस्टेबल दर्शन सिंह , बलवन्त सिह ,उमेश जोशी ,रबि पासवान आदि शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

घास काटने गये लापता ग्रामीण का बैगुल नदी से शव बरामद

Next Post

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री को पार्टी ने किया निष्कासित

Next Post
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री को पार्टी ने किया निष्कासित

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री को पार्टी ने किया निष्कासित

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In