Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से जसपुर रवाना

देवभूमि के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा शासन जरूरी - भट्ट

admin by admin
January 1, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, राजनीति
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से जसपुर रवाना
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देवभूमि राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश में भाजपा शासन का होना आवश्यक है क्योंकि भाजपा ही धरातल पर विकास कार्य कराकर आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर सकती है। राज्य की जनता इसे भली-भांति समझ चुकी है। यह बात केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विकास संकल्प यात्रा के हल्द्वानी से जसपुर रवाना होने से पूर्व उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व प्रस्थान स्थल पर पहुंचने पर श्री भट्ट का प्रदेश के काबीना मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, पुष्कर सिंह काला, राजेंद्र बिष्ट, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ, गजराज बिष्ट, रेनू अधिकारी, प्रमोद तोलिया, विकास भगत, नवीन भट्ट व तरुण दत्ता सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री भट्ट ने कहा कि यह विजय संकल्प यात्रा वास्तव में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय का तिलक लगाने में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाना है और इसके लिए जी जान से मेहनत करनी है। इस दौरान काबीना मंत्री बंसीधर भगत, सुरेश भट्ट, भारत भूषण चुघ, पुष्कर काला, राजेंद्र बिष्ट, गजराज बिष्ट, रेनू अधिकारी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। विजय संकल्प यात्रा आज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर कालाढूंगी, कोटाबाग, बैल पडाव, रामनगर, पीरु मदारा व काशीपुर होते हुए सायं काल जसपुर पहुंचेगी। विजय संकल्प यात्रा का मार्ग में भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया जायेगा साथ ही अनेक स्थानों पर सभाएं भी आयोजित की जायेगी। यात्रा में प्रतिभा जोशी, कंचन उप्रेती, विजय लक्ष्मी चौहान, प्रेमा जोशी, नवीन भट्ट, कमल पांडेय, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, प्रकाश भगत व चंदन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों में सवार होकर शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में फरार आरोपी के घर में पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

Next Post

ऊधमसिंहनगर: मालिकाना हक न मिलने से खफा ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Next Post
ऊधमसिंहनगर: मालिकाना हक न मिलने से खफा ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

ऊधमसिंहनगर: मालिकाना हक न मिलने से खफा ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In