Monday, May 29, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम! दूध,आटा-चावल सहित दालें के बढ़े दाम

admin by admin
October 18, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, किसान, रुद्रपुर, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम! दूध,आटा-चावल सहित दालें के बढ़े दाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

18 अक्टूबर2022:रुद्रपुर/तापस विश्वास

एक बार फिर दीपावली पर महंगाई आम लोगों की रसोई पर असर डालेगी। दरअसल त्योहार से पहले आटा, चावल, तेल, दूध समेत कई खाद्यान्न के दाम पांच से 10 फीसदी बढ़ गए है जिसका असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। दूध महंगा होने से इससे बनने वाले उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं। बढ़ती महंगाई से खासकर गृहणियां चिंतित हैं। अमूल और मदर डेरी ने दूध के रेट में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। दो महीने के अंदर यह दूसरी बढ़ोतरी है। अब दूध की कीमत 61 से बढ़कर 63 रुपये लीटर पहुंच गई है। कारोबारी अरुण कोठारी ने बताया कि दूध दो दिन पहले महंगा हुआ है। जिसके चलते दही, मक्खन और मह्वा भी महंगा हो गया है। आने वाले दिनों में मिठाइयां भी महंगी हो सकती हैं। आटा और चावल एक हफ्ते में 10 फीसदी तक महंगा हो गया है। सामान्य चावल के दाम में चार से पांच जबकि ब्रांडेड चावल का रेट 10 रुपये किलो तक बढ़ गया है।

आटा-चावल के साथ दालें भी महंगी हो गई हैं। एक हफ्ते के अंदर कुछ दालों की कीमत दो से पांच रुपये तक बढ़ी है। कारोबारी संजीव शर्मा ने बताया कि राजमा-छोले के दाम में ज्यादा बढ़े हैं। दिवाली पर इलेक्ट्रोनिक्स का सामान अभी खरीद लीजिए, आने वाले दिनों में दाम बढ़ सकते हैं। पलटन बाजार के दुकानदार आशीष उनियाल ने बताया कि कंपनियों ने रेट 5-10 फीसदी बढ़ाए हैं। जहां एक ओर खाद्यान्न की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं सोना-चांदी सस्ता हो गया है। एक तोला सोने में 1000 रुपये की गिरावट आई है। इस वक्त सोना (24 कैरेट) 52,250 तोला चल रहा है। तेल और घी पर भी महंगाई का तड़का लगा है। हनुमान चौक के व्यापारी मोहित ने बताया कि करीब एक हफ्ते में सरसों और रिफाइंड तेल के 15 लीटर के कनस्तर में 200 से 220 रुपये का इजाफा हुआ है। सरसों का कनस्तर 2200 और रिफाइंड तेल का कनस्तर 2150 रुपये का मिल रहा है। तेल में पांच से सात रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सरसों तेल 155 से 160 रुपये लीटर और रिफाइंड 155 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। दूध के रेट बढ़ने से घी भी महंगा हुआ है। घी की कीमत पांच सौ से छह सौ रुपये किलो है।

ShareSendTweet
Previous Post

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का किया प्रयास

Next Post

हत्या की वारदातों से जब दहल रहा था ऊधम सिंह नगर तब बीजेपी नेताओं की वंदना में जुटी थी मित्र पुलिस, पैर छूकर मना रहे थे नेता जी का जन्मदिन

Next Post
हत्या की वारदातों से जब दहल रहा था ऊधम सिंह नगर तब बीजेपी नेताओं की वंदना में जुटी थी मित्र पुलिस, पैर छूकर मना रहे थे नेता जी का जन्मदिन

हत्या की वारदातों से जब दहल रहा था ऊधम सिंह नगर तब बीजेपी नेताओं की वंदना में जुटी थी मित्र पुलिस, पैर छूकर मना रहे थे नेता जी का जन्मदिन

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In