जनपद ऊधम सिंह नगर में दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट के आदेश पर कुंडेश्वरी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर कोर्ट ने 60 एक्साइज एक्ट के मुकदमे में सम्मन जारी होने के बाद भी तारीखों पर न आने पर 2 महिलाओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने वारंट के आधार पर ग्राम जगतपुर ढकिया नंबर एक निवासी हरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह व ब्रह्म नगर निवासी आशा देवी पत्नी जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।