Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

विधायक चीमा के बेटे को टिकट देने पर काशीपुर में बगावत, 500 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

admin by admin
January 22, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, राजनीति
विधायक चीमा के बेटे को टिकट देने पर काशीपुर में बगावत, 500 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा काशीपुर में टिकट वितरण से नाराज पार्टी के मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों ने बैठक कर सामूहिक इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी काशीपुर से प्रत्याशी बनाया है। जिसके विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बैठक किया। इस दौरान करीब 500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का ऐलान किया।

जानकारी के अनुसार बता दें कि भाजपा ने प्रदेश में 59 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें काशीपुर विधानसभा सीट से विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र चीमा को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर उठा गुबार ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है। पार्टी के मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। साथ ही काशीपुर सीट से प्रत्याशी बदलने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी है। ‘त्रिलोक सिंह चीमा को काशीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा में बगावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों तक में बगावत का गुबार उठने लगा है। पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक हुई।

बैठक में पार्टी हाईकमान से त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिए जाने का पुरजोर विरोध किया गया। साथ ही प्रत्याशी बदलते हुए किसी भाजपा कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की गई. इसी मांग को लेकर पार्टी के मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी है। वहीं भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा हमने किसी का विरोध नहीं किया है यह तो पार्टी की केंद्रीय स्तर पर पॉलिसी थी कि तराई क्षेत्र से विधायक पद के लिए एक सिख को टिकट दिया जाना है। त्रिलोक को जो टिकट मिला है वह केंद्रीय नीति के आधार पर मिली है। चूंकि मैं तराई के क्षेत्र से चार बार लगातार विधायक था इसलिए मेरे पुत्र त्रिलोक का यह सीट निकालना आसान रहेगा। इस वजह से टिकट दिया गया हा और बीजेपी यह सीट शत प्रतिशत जीतेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

रुद्रपुर विधानसभा में टिकट को लेकर मचा घमासान, बंगाली समुदाय में भाजपा ले लिए उठे विरोध के सुर, दी चेतावनी

Next Post

लंबे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी खटीमा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Next Post
लंबे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी खटीमा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

लंबे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी खटीमा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In