Sunday, June 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

लंबे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी खटीमा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

admin by admin
January 23, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति
लंबे इंतजार के बाद देर रात प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी खटीमा विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने शनिवार देर रात 53 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा सीट में कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को उम्मीदवार बनाया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने उन्हें चकराता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अब केवल 15 सीटों पर बात अटकी हुई थी। इन सीटों पर पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा के बर्खास्त डॉ.हरक सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद सीईसी बैठक शुरू हुई थी । दो दौर की बैठक में अंतिम क्षणों तक भी 15 सीटों पर विवाद बना रहा।इससे पूर्व दिन में स्क्रीनिंग कमेटी के साथ रावत, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एक दौर की बातचीत कर चुके थे। मालूम हो कांग्रेस में 13 जनवरी से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद आठ दिन बाद पहली लिस्ट तय नहीं हो पाई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि पार्टी में सभी सीटों पर चर्चा हो गई है। चार-पांच सीटों पर अंतिम सहमति होना बाकी है। पार्टी की पहली लिस्ट अब जल्द जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस की लिस्ट में देरी की वजह से प्रत्याशियों की तक नींद खराब हो रखी थी। शुक्रवार को भी प्रत्याशियों के नाम जानने को बेताब लोगों की भी नींद खराब की। शुक्रवार देर शाम से कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर टकटकी लगाए बैठे लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा था। देर रात तक लिस्ट जारी नहीं होने पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा, लिस्ट जल्दी निकालो भाई, नहीं तो फोन कि बैट्ररी दोबारा चार्ज करनी पड़ेगी। एक ने लिखा, कांग्रेस की लिस्ट न हो गयी, ईद का चांद हो गया। एक यूजर ने लिखा, कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट भी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तरह हो गयी है, जारी ही नहीं होती। एक ने लिखा, कांग्रेस की लिस्ट है या नर्सिंग भर्ती परीक्षा। करीब 12 बजे हरीश रावत के बयान को कोड करते हुए एक यूजर ने लिखा, सो जाओ दोस्तों, अब शनिवार को सुबह से इंतजारी में बैठ जाना।

विधानसभा सीट- प्रत्याशी का नाम
पुरोला-मालचंद
यमुनोत्री-दीपक बिजल्वाण
बदरीनाथ-राजेंद्र भंडारी
थराली-जीत राम
कर्णप्रयाग-मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ-मनोज रावत
रुद्रप्रयाग-प्रदीप थपलियाल
घनसाली-धन राम शाह
देवप्रयाग-मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर-विक्रम सिंह नेगी
धनोल्टी-जोत सिंह
विकासनगर-नवप्रभात
सहसपुर-अयेंद्र शर्मा
धर्मपुर-दिनेश अग्रवाल
रायपुर-हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर-राजकुमार
हरिद्वार-सतपाल बह्मचारी
भेल रानीपुर-राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर-ममता राकेश
पिरान कलियर-फुरकान अहमद
मंगलौर-काजी निजामुदीन
यमकेश्वर-शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी-नवल किशोर
गंगोत्री-विजयपाल सजवाण
कोटद्वार-सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला-हरीश धामी
डीडीहाट-प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़-मयूर मयख
गंगोलीहाट-खजान चंद्र
कपकोट-ललित मोहन सिंह
बागेश्वर-रणजीत दास
द्वाराहाट-मदन सिंह बिष्ट
रानीखेत-करण मेहरा
सोमेश्वर-राजेंद्र
अल्मोड़ा-मनोज तिवारी
जागेश्वर-गोविंद सिंह
लोहाघाट-कुशल सिंह
चंपावत-हेमेश खरकवाल
भीमताल-धन सिंह भंडारी
नैनीताल-संजीव आर्य
हल्द्वानी-सुमित हृदयेश
जसपुर-आदेश चौहान
काशीपुर-नरेंद्र चंद सिंह
बाजपुर-यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर-मीना शर्मा
किच्छा-तिलक राज बेहड़
सितारगंज-नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता-गोपाल सिंह राणा
खटीमा – भुवन चंद्र कापड़ी

ShareSendTweet
Previous Post

विधायक चीमा के बेटे को टिकट देने पर काशीपुर में बगावत, 500 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Next Post

जनपद ऊधम सिंह नगर में कई सीटो पर इस बार भाजपा को करना पड़ सकता है हारका सामना, गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनेगी मुख्य वजह

Next Post
जनपद ऊधम सिंह नगर में कई सीटो पर इस बार भाजपा को करना पड़ सकता है हारका सामना, गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनेगी मुख्य वजह

जनपद ऊधम सिंह नगर में कई सीटो पर इस बार भाजपा को करना पड़ सकता है हारका सामना, गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनेगी मुख्य वजह

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा का एक और बड़ा कारनामा! ट्रांजिट कैम्प कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए किया जिला बदर
  • इंडियन गैस सर्विस के कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर हमला कर किया घायल
  • गरीबों को उजाड़ने के नोटिस के खिलाफ गरजे भाजपाई! पूर्व विधायक शुक्ला ने जिला प्रशासन के कई अधिकारियों पर साधा निशाना
  • रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
  • एसटीएफ ने पकड़ी नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री! ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां समेत सीमेंट से भरे दो ट्रक बरामद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In