Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

शहर की फिज़ा बिगड़ने की मंशा और गोवंश हत्याकांड के हत्यारों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, रामपुर से जुड़े हैं पशु हत्याकाण्ड के तार

admin by admin
January 11, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, राजनीति, रुद्रपुर, संस्कृति
शहर की फिज़ा बिगड़ने की मंशा और गोवंश हत्याकांड के हत्यारों तक पहुंचे पुलिस के हाथ, रामपुर से जुड़े हैं पशु हत्याकाण्ड के तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जिलामुख्यालय रुद्रपुर शहर के श्याम टाकीज रोड पर बेजुबान पशुओं की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे प्लाट में फैंककर माहौल बिगाड़ी की साजिश के मामले में पुलिस ने रामपुर क्षेत्र के तीन लोगों को चिहिन्त कर लिया है। जिन्हे यूपी पुलिस की मदद से उन्हें जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने आज पत्रकारों को बताया कि पूर्व में जो भी इस तरह की घटनायें हुयी हैं उनसे सबंधित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है इसके अलावा सीसी कैैमरों की फुटेज भी खंगाली गयी। विभिन्न स्रोतों से जानकारी लेने पर गहन छानबीन के बाद पता चला कि तीन लोगों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। तीनों स्वार रामपुर के निवसी है। तीनों को चिन्हित कर लिया गया है। ये तीनों लोकल में जहा रह रहे थे वहां पर भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन तीनों हत्थे नहीं चढ़े। जिस कार का उपयोग अभियुक्तों ने किया था उसे भी ट्रेस कर लिया गया है। जिसकी गाड़ी थी उसका भी पता चल चुका है। घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए रामपुर पुलिस के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है।

एसएसपी ने कह कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगाा। तीनों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पायेगा कि इस घटना को किस इरादे से अंजाम दिया गया। एसएसपी ने कहा कि अब तक जानकारी से पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग कसाई टाईप के हैं। एसएसपी ने जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लगी है, धारा 144 भी लगायी गयी है साथ ही कोविड गाईड लाईन लागू हैं। किसी भी व्यक्ति को साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने अनुमति नहीं दी जायेगी। जो भी नियमों और कानून का उल्लंघन करेगा उस सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें कि रविवार रात शांत शहर की फिज़ा बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस सतर्क थी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोरा समेत सीओ और कोतवाल के साथ ही पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठनों को मना लिया, साथ ही उन्हें भरोसा भी दिलाया कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। तनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ भी बुला ली गई। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने भी अहम जिम्मेदारी निभाई। इस पूरे मामले के बाद एलआईयू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद और सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मनवाल ने शहर में शांति व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए न सिर्फ हिंदू संगठनों को मनाया बल्कि सीसीटीवी फुटेज निकालने में अहम भूमिका निभाई। प्रयास रंग लाया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन लोगों तक पहुंच गई, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड में कांग्रेस मारेगी बाजी या भाजपा की फिर बनेगी सरकार ?

Next Post

उत्तराखंड मिशन 2022 : भारत निर्वाचन आयोग के चुनावी रैली पर रोक से सियासी दलों को सोशल मीडिया का लेना पड़ेगा सहारा

Next Post
उत्तराखंड मिशन 2022 : भारत निर्वाचन आयोग के चुनावी रैली पर रोक से सियासी दलों को सोशल मीडिया का लेना पड़ेगा सहारा

उत्तराखंड मिशन 2022 : भारत निर्वाचन आयोग के चुनावी रैली पर रोक से सियासी दलों को सोशल मीडिया का लेना पड़ेगा सहारा

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In