जनपद ऊधम सिंह नगर में बैसाखी महोत्सव कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति के विकास पर जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा एवं विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की उपस्थिति में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पंजाबी गिद्दा, भंगढ़ा आदि विभिन्न कार्यक्रम को जेके राक्स फाउंडेशन के कलाकारों ने प्रस्तुत किये।
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने नवनिर्वाचित रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा एवं काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के भारी मतों से विजयी होने पर अभिनंदन किया व उन्हें अवगत कराया की उत्तराखंड निर्माण से पूर्व गठित महासभा पंजाबी संस्कृति को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने में सफल हुई व इसकी 24 प्रदेश के विभिन्न नगरों की इकाइयों द्वारा तीज एवं सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। बताया कि इस वर्ष 14 अगस्त पर प्रदेश के सभी नगरों में “ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर बंटवारे में शाहिद हुए बुजुर्गो के वारिस अपनी आने वाली पीढ़ी की विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी कुरबानियों की गाथाओं की जानकारी देंगे। घई ने कहा कि पंजाबी महासभा अपने प्रदेश व देश के विकास के लिये समर्पित है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने बैठक में प्रस्ताव रखा की मुख्यमंत्री जिस भी विधानसभा से चुनाव लड़े उन्हें निर्विरोध चुना जाये, जिससे प्रदेश में विकास पूरक कार्यों को प्राथमिकता मिल सके। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पंजाबी महासभा में उपस्थित सदस्यों ने पास किया। कार्यक्रम में विधायकों द्वारा पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, राजू सेठी, मनोज जग्गा, मनोज बाली, कुलवंत सिंह को सम्मानित किया। विधायक त्रिलोक चीमा ने समाज को प्रदेश के विकास में बढ़चढ़ के सहयोग देने पर जोर दिया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने महासभा के प्रदेश में भाईचारे की संस्कृति रखने में किये कार्य व उत्तराखंड में आपदाओं में संगठन द्वारा किये गये सहयोग की सराहना की। वहां पर जिलाध्यक्ष प्रवीण सेठी, सुनील अरोरा, भारत भूषण चुघ, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, सुनील, जगदीश पहवा, राजकुमार फुटेला, दिलप्रीत सिंह सेठी, हरीश जलहोत्रा, जसपाल सिंह चड्ढा, राजीव परनामी आदि मौजूद थे।